Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsPolice Destroy 15 Acres of Opium Poppy Cultivation in Latehar
हेरहंज में 15 एकड़ में लगी पोस्ते की फसल को पुलिस ने किया नष्ट

हेरहंज में 15 एकड़ में लगी पोस्ते की फसल को पुलिस ने किया नष्ट

संक्षेप:

। लातेहार पुलिस ने अफीम की खेती के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर हेरहंज थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में लगाए गए लगभग 15 एकड़ भूमि में लगेअफीम के फसल को नष्

Dec 11, 2025 04:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार,संवाददाता। लातेहार पुलिस ने अफीम की खेती के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर हेरहंज थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में लगाए गए लगभग 15 एकड़ भूमि में लगी पोस्ते की फसल को नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मारी और पाडरम गांव के बीच स्थित जंगली इलाके में पोस्ते की खेती की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम पांच ट्रैक्टरों के साथ चिन्हित स्थल पर पहुंची और लगाए गए पोस्ते की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इधर इस संबंध में लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि लातेहार जिले के हेरहंज, बारियातु आदि प्रखंडों के बॉर्डर एरिया में अफीम तस्करों ने पोस्ते की खेती कराई है। परंतु इस बार पुलिस पोस्ते की खेती को पूरी तरह नष्ट करने के लिए अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी पुलिस पोस्ते की खेती के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए लगभग 800 एकड़ भूमि में लगाई गई पोस्ते की फसल को नष्ट कर दिया था। इससे अफीम तस्करों को बड़ा नुकसान हुआ था। इसी कारण इस वर्ष जो सूचना आ रही है उसके अनुसार अपेक्षाकृत तस्करों के द्वारा कम मात्रा में पोस्ते की खेती की गई है।