Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsPolice Arrest Wanted Accused in Extortion Case in Latehar
हेरहंज में चल रहे पुल निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

हेरहंज में चल रहे पुल निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

लातेहार जिले में पथ निर्माण कार्य में बाधा डालने और लेवी मांगने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लोकेंद्र यादव उर्फ नवीन के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तकनीकी सहायता से उसका पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया। क्षेत्र में विकास कार्यों को बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Dec 07, 2025 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार/हेरहंज। हेरहंज थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 के मई-जून माह में पथ निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने तथा लेवी की मांग करने के आरोप में दर्ज केस संख्या 26/25 के वांछित आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर निर्माण स्थल पर जबरन रोक-टोक, क्षतिग्रस्त करने और ठेकेदारों से रंगदारी की मांग करने का गंभीर आरोप था। प्रेस बयान में बताया गया कि तकनीकी शाखा लातेहार के सहयोग से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। आरोपी की पहचान लोकेंद्र यादव उर्फ नवीन पिता निंकल यादव, सथियो-केकराढ, थाना टंडवा, जिला चतरा के रूप में की गई हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर अलग-अलग थानों में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में कई बार फरार चल रहा था तथा क्षेत्र में दहशत फैलाने का काम करता था। कार्रवाई में थाना प्रभारी कृष्णापाल सिंह पवैया समेत विशेष टीम शामिल थी। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।