20 मई को लातेहार की सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

लातेहार में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई को सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। 15 से 19 मई तक दुकानदार काला बिल्ला लगाकर विरोध करेंगे। दवा कारोबार की मुश्किलें और ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई है।

20 मई को लातेहार की सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद

लातेहार,प्रतिनिधि। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स मुंबई के आह्वान पर 20 मई को लातेहार जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में गुरुवार को होटल उपहार में लातेहार जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद बिहारी गुप्ता ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 से 19 मई तक जिले के सभी दवा दुकानदार काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज करेंगे तथा 20 मई को जिले की सभी छोटी-बड़ी दवा दुकानें स्वतः बंद रखी जाएंगी। जिलाध्यक्ष बिहारी गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण दवा व्यवसाय कठिन दौर से गुजर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दवा कारोबार को कॉरपोरेट घरानों के हवाले किया जा रहा है, जिससे छोटे दवा दुकानदारों के सामने अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियां भारी छूट देकर छोटे व्यवसायियों को नुकसान पहुंचा रही हैं। बैठक में बताया गया कि एआईओसीडी मुंबई के आह्वान पर देशभर के करीब 12 लाख 40 हजार केमिस्ट इस आंदोलन में शामिल होंगे। संगठन की ओर से केंद्र सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, कॉरपोरेट घरानों द्वारा भारी डिस्काउंट बंद कराने, नकली दवाओं की बिक्री रोकने तथा नशीली दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। बैठक में रमेश कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, बीरेंद्र यादव, संजय कुमार गुप्ता, मो. सईद, संजय प्रसाद, सुरेश कुमार एवं अनूप कुमार समेत अन्य दवा व्यवसायी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।