कदाचार मुक्‍त संपन्‍न हुई परीक्षा, 11487 छात्रों ने भाग लिया

Feb 05, 2026 02:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

झारखंड अधिवधि परिषद द्वारा लातेहार जिले में मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हुई। हिंदी ए और हिंदी बी विषयों की परीक्षा में 11478 छात्रों ने भाग लिया, जबकि 11560 छात्र पंजीकृत थे। सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और परीक्षा केंद्रों की विशेष जांच भी की गई।

कदाचार मुक्‍त संपन्‍न हुई परीक्षा, 11487 छात्रों ने भाग लिया

लातेहार, प्रतिनिधि। झारखंड अधिवधि परिषद के द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा दूसरे दिन भी जिले में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्‍त संपन्‍न हुई। बुधवार को मैट्रिक के हिंदी ए और हिंदी बी विषयों की परीक्षा आयोजित की गयी। प्रथम पाली में ली गयी इस परीक्षा में 11478 छात्रो ने भाग लिया,जबकि 11560 छात्र निबंधित थे। कुल 73 छात्रों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। परीक्षा को लेकर उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किये गये हैं। इधर परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में पहुंचने से पूर्व विशेष जांच भी किया जा रहा है। उधर चंदवा प्रखंड में मैट्रिक में हिंदी ए एवं हिंदी बी विषय की परीक्षा में कुल 1722 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1716 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्लस टू उच्च विद्यालय चंदवा परीक्षा केंद्र में कुल 485 में 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। बालिका उच्च विद्यालय चंदवा में कुल 248 परीक्षार्थियों में सभी उपस्थित रहे। ख्रीस्त राजा विद्यालय में 358 में सभी परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए। बालक मध्य विद्यालय में 169 तथा बालिका मध्य विद्यालय में 110 परीक्षार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र में कुल 231 में 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा, जबकि पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परीक्षा केंद्र में 290 में से 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र एवं मानवशास्त्र विषय की परीक्षा समाचार लिखे जाने तक जारी थी। इधर परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद एवं अंचल अधिकारी सह दंडाधिकारी सुमित झा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।