थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
बारियातू में होली पर्व को शांति से मनाने के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीपीओ बिनोद रवानी ने कहा कि प्रशासन पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखेगा। सभी को मिलजुल कर पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में कई स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

बारियातू,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में होली पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ बिनोद रवानी ने किया। बैठक में उपस्थित बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी ने कहा कि रंगोत्सव का त्योहार होली भी शांतिपूर्ण माहौल में मनाए। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट करने, शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रहेगी। सीओ कोकिला ने कहा कि भेदभाव से हटकर मिलजुल कर पर्व मनाते हुए मिसाल पेश करने की अपील की। शांति समिति को प्रमुख उर्मिला देवी ने भी संबोधित की।
थाना प्रभारी रंजन पासवान ने कहा कि आप सभी के मदद के लिए पुलिस हमेशा तैयार है। बैठक को प्रमुख उर्मिला देवी, गोनिया मुखिया रानो देवी, भाजपा ओबीसी जिला उपाध्यक्ष देवनंदन प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रीगन कुमार, राजेंद्र गन्झु, उमेश सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। पश्चात उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दिए। बैठक में एसआई अनूप कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष पाठक, राजकिशोर प्रसाद, एएसआई मिथलेश सिंह, द्वारिकानाथ पांडेय, छोटु पंडा सहित बारियातू, डाढ़ा, फुलसू, गोनिया, टोंटी,बालुभांग पंचायत के प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



