पुराने केंद्र भवन में पीएचसी संचालित नहीं, रोगी परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

बरवाडीह में पुराने सीएचसी भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित नहीं होने से रोगियों को इलाज में समस्या हो रही है। उन्हें तीन किलोमीटर दूर मुर्गीडीह जाने में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से पुराने केंद्र भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने की मांग की है ताकि रोगियों को इलाज आसानी से मिल सके।

पुराने केंद्र भवन में पीएचसी संचालित नहीं, रोगी परेशान

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में बन्द पड़े पुराने सीएचसी भवन में अब तक रोगियों के हित मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित नही किया जा सका है। रोगियों को इलाज में भारी परेशानी हो रही है। उन्हें इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। राजद अध्यक्ष आदित्य यादव , पपु, विनोद कुमार,बबलू कई ग्रामीणों ने बताया कि बरवाडीह में जो सीएचसी केंद्र चल रहा था। उसे तीन किलोमीटर दूर मुर्गीडीह में नये भवन में लेजाकर संचालित किया जा रहा है। उतने दूर बरवाडीह, गढ़वाटांड़, रेलवे कॉलोनी, चमरडीहा, लंका,बभनडीह आदि गांवों के रोगी वहां इलाज कराने नही जा पा रहे हैं। रात में तवियत बिगड़ने पर रोगियों को उतना दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाना तो और मुश्किल हो जाता है।

क्यों कि मुख्यालय स्थित पुराने केंद्र भवन में रोगियों का इलाज बन्द कर दिया गया है। केंद्र भवन बेकार पड़े हुए हैं। उन लोगो ने कहा कि उस पुराने केंद्र भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने से रोगियो को इलाज में पूर्व की तरह काफी सहूलियत होती । इसकी मांग भी की जा रही है, लेकिन बावजूद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह से प्रखण्ड मुख्यालय में पुराने केंद्र भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित कराने की मांग की है। ताकि रोगियों को हमेशा सरकारी इलाज उपलब्ध हो सके ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।