मनिका हाई स्कूल मैदान में सर्व रोग निवारण योग शिविर का शुभारंभ
मनिका में पतंजलि द्वारा आयोजित सर्व रोग निवारण योग शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 4:30 से 6:00 बजे तक चलेगा। इसका उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और योग के माध्यम से स्वास्थ्य में सुधार करना है। शिविर सात दिनों तक चलेगा और लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम सिखाए जाएंगे।

मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में शनिवार को पतंजलि द्वारा आयोजित सर्व रोग निवारण योग शिविर का विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। यह योग कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 4:30 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा विभिन्न योग एवं प्राणायाम के माध्यम से शरीर को निरोग बनाना है। योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित लोगों को अलग-अलग प्रकार के आसन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां सिखाई गईं, जिससे शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखा जा सके। आयोजकों ने बताया कि यह योग शिविर सात दिनों तक चलेगा, जिसमें लोगों को नियमित रूप से योग के विभिन्न तरीके सिखाए जाएंगे।
इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती बीमारियों से बचाव के लिए योग एक प्रभावी उपाय है। योग प्रशिक्षकों एवं आयोजकों ने मनिका क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योग शिविर में भाग लें और नियमित रूप से योग कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


