नामूदाग स्थित शिव शक्ति फ्यूल सेंटर में अफवाह से घंटों लगा जाम
मनिका के शिव शक्ति फ्यूल सेंटर में डीजल और पेट्रोल की कमी की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग पंप पर पहुंचे, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। पंप कर्मियों ने बताया कि कोई कमी नहीं है, लेकिन भीड़ के कारण बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। प्रशासन की मदद से स्थिति सामान्य की जाएगी।

मनिका, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के नामूदाग स्थित शिव शक्ति फ्यूल सेंटर में रविवार को डीजल और पेट्रोल को लेकर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डीजल-पेट्रोल की कमी की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग पंप पर पहुंच गए, जिसके कारण घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।पंप कर्मियों के अनुसार कई ग्राहक वाहनों के अलावा डिब्बों में भी डीजल और पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचने लगे। लोगों में डीजल-पेट्रोल खत्म होने की आशंका के कारण जल्द से जल्द अधिक मात्रा में स्टॉक करने की होड़ लग गई। इसी दौरान पंप पर भीड़ बढ़ने लगी और पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पंप के सुपरवाइजर ने बताया कि पंप पर डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। कुछ लोगों द्वारा डिब्बों में डीजल-पेट्रोल भरवाने और कर्मियों से खींचातानी करने की वजह से स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर पंप की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी गई।उन्होंने बताया कि प्रशासन की मदद से स्थिति को सामान्य किया जाएगा। प्रशासन के सहयोग से पुनः पंप पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री शुरू कर दी जाएगी, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


