पंचायत सचिव के निधन पर शोक सभा आयोजित
Feb 28, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
बरवाडीह के पंचायत सचिव केदारनाथ सिंह का शुक्रवार को 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लादी के निवासी थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार को प्रखण्ड कार्यालय में उनके सम्मान में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बरवाडीह, प्रतिनिधि । बरवाडीह के करीब 55 वर्षीय पंचायत सचिव केदारनाथ सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह बरवाडीह के लादी के रहने वाले थे। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर शनिवार को प्रखण्ड कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा मे बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव सहित अन्य कर्मी शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



