Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsPanchayat Level General Assembly on October 2 Under Adi Karmayogi Campaign

केचकी में पंचायत स्तरीय आमसभा 02 अक्टूबर को
संक्षेप:
बेतला के केचकी पंचायत सचिवालय में 02 अक्टूबर को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत पंचायत स्तरीय आमसभा का आयोजन किया जाएगा। सरकारी स्तर पर केचकी और कंचनपुर गांव को आदिवासी ग्राम चुना गया है। 17-18 सितंबर को...
Sep 22, 2025 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
बेतला, प्रतिनिधि। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत पंचायत स्तरीय आमसभा केचकी पंचायत सचिवालय में आगामी 02 अक्टूबर को होगी।जानकारी अभियान के मास्टर ट्रेनर श्याम मनोहर यादव ने दी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर से पंचायत के केचकी और कंचनपुर दो गांव को आदिवासी ग्राम के रूप में चयनित किया गया है। उक्त दोनों गांव में गत 17-18 सितंबर को आयोजित ग्रामसभा में पांच वर्षीय कार्य योजना भी तैयार कर लिया गया है।इसी के आलोक में दो अक्टूबर को पंचायत स्तरीय आमसभा का आयोजन किया गया है। वहीं ट्रेनर यादव ने उक्त आमसभा में लोगों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


