
मुखिया संघ ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का बहिष्कार करने का लिया
महुआडांड़ में सोमवार को हुई बैठक में सभी पंचायत मुखिया ने 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। मुखिया रेनू तिग्गा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सरकार से कोई फंड नहीं मिलता और ग्रामीणों से चंदा जुटाना पड़ता है। इसके चलते पंचायत विकास को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद भवन सभागार में सोमवार को मुख्य संघ की एक बैठक की गई। बैठक में उपस्थित प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया ने प्रत्येक वर्ष लगने वाले सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला लिया। इस संबंध में महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत गढ़बुढ़नी पंचायत की मुखिया रेनू तिग्गा ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के लिए सरकार द्वारा किसी भी तरह का फंड नहीं दिया जाता है। हम सभी पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीणों से चंदा इकट्ठा कर कार्यक्रम कराते हैं।

ग्रामीणों के चंदा से होने वाले कार्यक्रम में ग्रामीणों को यह विश्वास होता है कि अधिकारी जब स्वयं पंचायत आ रहे हैं तो उनका कार्य भी जरूर होगा लेकिन इस विशेष शिविर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के द्वारा प्राप्त आवेदनों पर भी कार्य नहीं किया जाता है। जिसका सीधा असर हम सभी जनप्रतिनिधियों के प्रतिष्ठा पर पड़ता है। इसलिए इस वर्ष होने वाले सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हम सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने बहिष्कार करने का फैसला लिया है। आगे उन्होंने बताया कि पंचायत के विकास के लिए 15वें वित्त से मिलने वाला फंड भी पिछले डेढ़ वर्षो से रोक दिया गया है, जिससे पंचायत का विकास कार्य भी ठप पड़ा हुआ है। इसलिए हम सभी पंचायत प्रतिनिधियों की मांग है कि जल्द से जल्द पंचायत के विकास के लिए दिया जाने 15वें की फंड एवं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के लिए सरकार की ओर से सुविधा उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान पंचायत मुखिया प्रमिला मिंज, रोशनी कुजूर, उषा खलखो,रेखा नागेशिया,कमला किड़ो अमृता देवी ,सुषमा कुजूर, रीता सहित सभी पंचायत के मुखिया उपस्थित थे। फोटो-10- सोमवार को महुआडांड़ में बैठक कर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का विरोध करते संघ के सदस्य

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




