ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लातेहारवज्रपात से एक की मौत 7 घायल, तीन पशु मरे

वज्रपात से एक की मौत 7 घायल, तीन पशु मरे

तेज आंधी और तूफा न के साथ शुक्रवार को हुई बारिश में कई जगहों पर बज्रपात हुआ। इसमें एक ग्रामीण की मौत और 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है।भगेया पंचायत के बरवाटोला में बारिश...

वज्रपात से एक की मौत 7 घायल, तीन पशु मरे
हिन्दुस्तान टीम,लातेहारSat, 09 Jun 2018 01:55 AM
ऐप पर पढ़ें

तेज आंधी और तूफा न के साथ शुक्रवार को हुई बारिश में कई जगहों पर वज्रपात हुआ। इसमें एक ग्रामीण की मौत और 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है। भगेया पंचायत के बरवाटोला में बारिश से बचने के लिए सात आठ लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच पेड़ पर ही वज्रपात हुआ। जिसमें सुखदेव गंझू, फ ागु गंझू, गोबरधन गंझू, करमा गंझू, और ननका गंझू घायल हो गए। मुखिया योगेश्वर उरांव और अन्य ग्रामीणों ने वाहन की व्यवस्था कर सभी को बालूमाथ सीएचसी भेजवाया। बसिया के पास रेलवे पुल के नीचे जाम लगे होने के कारण लगभग 45 मिनट तक सब घायलों को लेकर आ रहा वाहन फं सा रहा। जाम से मुक्ति मिलने के बाद सीएचसी पहुंचने तक सुखदेव गंझू चेतना,शून्य हो गया था। डॉ अशोक और डॉ सुरेश राम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की स्थिति में सुधार है। चिकित्सकों के अनुसार सब खतरे से बाहर हैं। बालूमाथ मुख्यालय में भी नायक टोला के पास हुए बज्रपात का हल्का झटका जयश्री देवी को लगा। उनके एक हाथ में इसका असर हुआ। उनका भी उपचार सीएचसी में चल रहा है। वहीं सुखदेव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं हेरहंज के तासू पंचायत के कसियाडीह में भी बज्रपात हुआ। जिसमें विशाल सिंह घायल हो गए। तीन पशुओं की मौके पर ही मौत हो गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें