ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लातेहारलातेहार सदर अस्पताल में एक की मौत, हंगामा

लातेहार सदर अस्पताल में एक की मौत, हंगामा

सदर अस्पताल में मंगलवार को जवाहर लाल उरांव की मौत हो गई। मृतक सदर प्रखंड के अम्बाझरिया का रहने वाला था। जवाहर की मृत्यु के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर...

लातेहार सदर अस्पताल में एक की मौत, हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,लातेहारTue, 08 Aug 2017 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर अस्पताल में मंगलवार को जवाहर लाल उरांव की मौत हो गई। मृतक सदर प्रखंड के अम्बाझरिया का रहने वाला था। जवाहर की मृत्यु के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि गंभीर अवस्था में उसे सुबह अस्पताल लाए थे। परंतु एक घंटे तक कोई भी चिकित्सक उसे देखने नहीं आए। बाद में हंगामा बढ़ने पर एक चिकित्सक आए और मरीज को देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। इधर प्रबंधन पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए परिजन जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी होने पर प्रभारी एसडीएम जितेंद्र मुंडा अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की। हालांकि चिकित्सक का कहना था कि जवाहर की मृत्यु अस्पताल पहुंचने की पहले ही हो गयी थी। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी। बाद में उन्होंने मृतक के शव को घर भेजवाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें