
नगर पंचायत अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं करने का किया विरोध
लातेहार में ओबीसी और वैश्य समाज के संगठनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी का आरक्षण नहीं करने के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यहां ओबीसी समुदाय की बहुलता है, फिर भी उन्हें आरक्षण नहीं दिया गया, जिससे असंतोष फैल रहा है।
लातेहार,प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार में अध्यक्ष का पद ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं करने के विरोध में ओबीसी व वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान ओबीसी समुदाय के लोगों ने समाहरणालय गेट के सामने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। तेली साहू समाज संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष बलराम साहू ने कहा कि लातेहार नगर में 70 प्रतिशत से अधिक ओबीसी समुदाय के लोग निवास करते हैं, बावजूद इसके नगर पंचायत अध्यक्ष पद में ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया गया। यह सरकार समाज में असंतोष पैदा करना चाहती है।
धमेंद्र प्रसाद ने कहा कि लातेहार नगर में ओबीसी की बहुलता है,बावजूद यहां ओबीसी को आरक्षण नही दिया गया। वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि लातेहार की प्रारंभ से ही उपेक्षा की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता रुपेश अग्रवाल ने भी सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। उन्होने कहा कि ओबीसी समाज कमजोर नहीं है और राज्य को सबसे अधिक राजस्व देने वाले वर्गों में शामिल है। मौके पर शंभू प्रसाद, कमलेश प्रसाद, पवन कुमार, संतोष कुमार, राम कुमार मिस्त्री, मुकेश यादव, राजेश प्रसाद, विजय प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे। फोटो- 15- शनिवार को शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते ओबीसी व वैश्य समाज के लोग

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




