New Year Picnic Spot in Barwadih Attracts Tourists with Scenic Beauty बरवाडीह में सैलानियों का इंतजार कर रहा पिकनिक स्पॉट, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsNew Year Picnic Spot in Barwadih Attracts Tourists with Scenic Beauty

बरवाडीह में सैलानियों का इंतजार कर रहा पिकनिक स्पॉट

बरवाडीह में नव वर्ष पर सैलानियों के लिए पिकनिक स्पॉट गुलजार होता है। मंडल डैम परियोजना और कोयल नदी जैसे प्राकृतिक स्थलों पर लोग पिकनिक मनाने आते हैं। गरम झरना और पहाड़ी मंदिर भी सैलानियों को आकर्षित...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारMon, 30 Dec 2024 11:53 PM
share Share
Follow Us on
बरवाडीह में सैलानियों का इंतजार कर रहा पिकनिक स्पॉट

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में सैलानियों का पिकनिक स्पॉट इंतजार कर रहा है। नव वर्ष पर सैलानियों से पिकनिक स्पॉट गुलजार हो जाता है। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए कई सैलानी बरवाडीह से करीब 28 किलोमीटर मण्डल डैम परियोजना और उसके ऊपर से प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने जाना नही भूलते हैं। डैम के नीचे स्थित कोयल नदी में पिकनिक मनाने का आनंद ही सैलानियों के लिए कुछ और होता है। यह पिकनिक स्पॉट सैलानियों को खूब भाता है। वहीं मण्डल सड़क पर ही करीब 18 किलोमीटर पर रहे ततहा गरम झरना सैलानियों को खूब आनन्दित करता है। कुंड से एक जगह निकलते गरम पानी में नहाना सैलानी नही भूलते हैं। इस प्राकृतिक गरम झरना को विकसित करने में कोताही बरती जा रही है। बरवाडीह से तीन किलोमीटर दूर लंका कोयल नदी भी स्थानीय सैलानियों के लिए पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। कई लोग नव वर्ष पर इस नदी में पिकनिक मनाने जाते हैं और खूब मौज -मस्ती करते हैं। चारो तरफ से गांव से घिरे इस कोयल नदी में सैलानी पिकनिक मनाने के दौरान अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं। बरवाडीह स्टेशन से सटे पहाड़ी मंदिर में पूजा कर सैकड़ो सैलानी नव शुरू की शुरुआत करते हैं। बजरंगबली, काली मां दुर्जागिन मां ,देवी मां की पूजा के बाद मन मोहक पहाड़ के दृश्य को सैलानी घण्टो निहारते हैं और पहाड़ पर पिकनिक भी मनाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।