धार्मिक स्थलों में अराधना के साथ हुई नये साल की शुरूआत

Jan 02, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

नए वर्ष 2026 के आगमन पर चंदवा के स्थानीय लोगों ने धार्मिक स्थलों पर मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। परिवारों ने पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाया, जिसमें नगर मंदिर, इको पार्क और कांति झरना शामिल हैं। बरवाडीह में भी श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और नव वर्ष का स्वागत किया।

धार्मिक स्थलों में अराधना के साथ हुई नये साल की शुरूआत

चंदवा,बरवाडीह प्रतिनिधि। नई सुबह के साथ नये वर्ष 2026 का आगमन हो चुका है। गुरूवार को स्थानीय लोगों ने अपने अपने धार्मिक स्थलों पर मत्था टेक सुख-समृद्धि की कामना कर नये साल की शुरूआत किया। लोग सपरिवार अपने-अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर पिकनीक मनाते देखे गये। चंदवा में नगर मंदिर, नगर डैम, देवनद तट, बच्चों का पसंदीदा इको पार्क, उंचाई से गिरता मनोरम कांति झरना, हिंडालको पार्क, डुमारो पंचायत के ढोंटी गांव स्थित झुनझुनिया वाटर फॉल समेत कई दर्शनीय स्थल पर लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पिकनीक का लुत्फ उठाया। इधर नव वर्ष को लेकर चंदवा पुलिस सभी चौक-चौराहों पर मुस्तैद रही और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से वाहन जांच अभियान चलाया गया ।

उधर बरवाडीह के लोगो ने पहाड़ी मंदिर, पंचमुखी, आदिशक्ति महावीर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में नव वर्ष पर पूजा - अर्चना करते हुए मत्था टेका और नव वर्ष की शुरुआत ठीक ढंग से होने की कामना की । सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता पूजा- अर्चना के लिए लग गया था। जो दोपहर तक मंदिरों में जारी रहा। इसके बाद लोगो ने अपने घरों और पर्यटक स्थलों पर जाकर पिकनिक का आनन्द उठाया। फोटो-2 - गुरूवार को लातेहार में श्री वैष्णों दुर्गा मंदिर में मत्था टेक सुख-समृद्धि की कामना करते स्थानीय लोग

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।