Latehar News: विधायक प्रकाश राम की पहल पर बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, 15 दिन बाद बहाल हुई बिजली

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

Latehar News: लातेहार के मोंगर गांव में पिछले 15 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। विधायक प्रकाश राम की पहल के बाद इसे तेजी से पूरा किया गया है।

Latehar News: विधायक प्रकाश राम की पहल पर बदला गया खराब ट्रांसफार्मर,  15 दिन बाद बहाल हुई बिजली

Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। लातेहार विस क्षेत्र के मोंगर गांव स्थित बड़े हरिजन टोला में पिछले करीब 15 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। इससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे टोला में बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे लोगों के दैनिक कार्यों के साथ पेयजल व्यवस्था और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

विधायक की पहल

ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने पर लातेहार के विधायक प्रकाश राम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और खराब ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने का निर्देश दिया। विधायक की पहल के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति पुनः शुरू कर दी। बिजली बहाल होने के बाद बड़े हरिजन टोला के लोगों ने खुशी जताते हुए विधायक प्रकाश राम के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीण पिंटू रजक आदि ने कहा कि उनकी सक्रिय पहल और लगातार प्रयास के कारण लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या का समाधान हो सका।

तस्वीर

फोटो- 11-शु्क्रवार को हरिजन टोला में लगाया गया ट्रांसफार्मर

सामान्य प्रश्न

✦मोंगर गांव में खराब ट्रांसफार्मर कब बदला गया?−
मोंगर गांव में पिछले करीब 15 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsLatehar News: विधायक प्रकाश राम की पहल पर बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, 15 दिन बाद बहाल हुई बिजली