New Police Chief Amrendra Kumar Takes Charge in Baloomath Focuses on Peace and Crime Control बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने किया पदभार ग्रहण, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsNew Police Chief Amrendra Kumar Takes Charge in Baloomath Focuses on Peace and Crime Control

बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने किया पदभार ग्रहण

बालूमाथ के नए थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और उग्रवाद एवं अपराध पर अंकुश लगाना है। इससे पहले, वे...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारWed, 16 Oct 2024 11:51 PM
share Share
Follow Us on
बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने किया पदभार ग्रहण

बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ के नवनियुक्त थाना प्रभारी के रूप में अमरेंद्र कुमार ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद थाना प्रभारी श्री कुमार ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले बालूमाथ थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार रांची जिले के ठाकुर गांव में थाना प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। कार्यभार संभालने के बाद नवपदस्थापित थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और उग्रवाद एवं अपराध पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता होगीमौके पर थाना के कई पुलिस अवर निरीक्षक व सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ पुलिस कर्मियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। उधर बताते चलें कि कुछ दिन से बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पद खाली चल रहा थी लेकिन बीते मंगलवार को सरकार के द्वारा सीआईडी विभाग में पदस्थापित डीएसपी विनोद रवानी को बालूमाथ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।