महुआडांड़ की नई डीएसपी बनीं पूजा कुमारी, अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस
महुआडांड़ में पूजा कुमारी ने नई डीएसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विधि-व्यवस्था और जनसुरक्षा पर चर्चा की। उनकी प्राथमिकता में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण और बाल श्रम रोकना शामिल है। साथ ही, उन्होंने महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर ध्यान देने की बात कही।

महुआडांड़, प्रतिनिधि। अनुमंडल की नई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) के रूप में पूजा कुमारी ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएसपी पूजा कुमारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने की बात कही। उन्होंने विशेष रूप से बाल श्रम पर रोक लगाने को लेकर सख्ती बरतने का निर्देश दिया।
बाहर काम कराने ले जाए जा रहे बच्चों की पहचान कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ऑटो चलाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। नई डीएसपी ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशा कारोबार पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने उनका स्वागत किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


