20 मई को लातेहार में दवा दुकानें रहेंगी बंद
लातेहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक में 20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को सफल बनाने की चर्चा हुई। सभी दवा दुकानदार अपनी दुकानें बंद रखेंगे। इस एसोसिएशन ने अवैध ई-फार्मेसी, प्रिडेटरी प्राइसिंग और केंद्र सरकार की अधिसूचनाओं को वापस लेने की मांग की है।

चंदवा, प्रतिनिधि। लातेहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक में बुधवार 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को सफल बनाने पर चर्चा हुई। एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर जिले के सभी दवा दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट्स और वितरकों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था लंबे समय से औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को उठा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इससे दवा व्यवसायियों की आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है।
बैठक में अवैध ई-फार्मेसी संचालन पर रोक, प्रिडेटरी प्राइसिंग पर नियंत्रण और केंद्र सरकार की अधिसूचनाओं को वापस लेने की मांग दोहराई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि अनियंत्रित ई-फार्मेसी से बिना पर्चे दवाओं की बिक्री, नकली प्रिस्क्रिप्शन और दवाओं के दुरुपयोग का खतरा बढ़ रहा है। बैठक में सभी सदस्यों से 20 मई को बंद को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में विश्वनाथ प्रसाद, दीपक अग्रवाल, बलवंत सिंह, रामनाथ अग्रवाल, गोपाल प्रसाद, संतोष कुमार, विनोद कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


