पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि
लातेहार में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं ने उनके योगदान को याद किया और उनके कार्यों को सराहा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुजंर उरांव और अन्य नेताओं ने...

लातेहार, प्रतिनिधि। पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ मनमोहन सिंह के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को शोक सभा आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुजंर उरांव ने किया। मौके पर उपस्थित कांग्रेसियो ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह अपने कार्य कुशलता से देश को आर्थिक उदारीकरण, वन अधिकार, मनरेगा व सूचना अधिकार जैसे कई कानून देकर देश को सशक्त बनाने में अहम भूमिका अदा कि जिसे देश के लोग कभी भूल नही कसते है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री उरांव ने कहा कि देश की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाकर मजबूत करने का कार्य डॉ मनमोहन सिंह ने किया है। उनके कार्यकाल देश के लिए यादगार रहेगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह एक सरल विनम्र दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि डॉ सिंह ने प्रधानमंत्री समेत कई अन्य पदों पर रहकर देश के कई मामलों मे देश को सशक्त बनाने में अहम भूमिका अदा की है. विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने कहा कि देश मनमोहन सिंह के किए गए कार्यों को कभी नहीं भूलेगा। उनके निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है। मौके पर महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता देवी ,लातेहार जिला कांग्रेस महासचिव इमरान अंसारी, सहजाद अंसारी, मनोज पासवान, नागेश्वर यादव, गुडु दुबे, बसंत पासवान, देवराज यादव, सकलदीप उरांव, राजीव कुमार बग्गा, धनंजय यादव, ललित उरांव, मनजीत यादव व पंकज उरांव समेत कई लोग मौजूद थे।
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर लोगो ने जताया शोक
बालूमाथ,प्रतिनिधि। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर कांग्रेस नेता हाजी मोतिउर रहमान,प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात ने संयुक्त रूप से कहा कि देश एक अच्छे अर्थशास्त्री और नेता को खो दिया। जिसकी भरपाई संभव नहीं। वे प्रधानमंत्री रहते देश के अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाया थे। दु:ख व्यक्त करने वालों में मुखिया नरेश लोहरा,युवा राजद जिला अध्यक्ष दीपक यादव,श्याम सुंदर यादव,मनोज यादव,तुलसी राम,झामुमो नेता नागदेव उरांव,कांग्रेस नेता कर्मदेव भगत,मो अबरार,इमराना खातून,अशोक भुइयां सहित कई लोग शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।