केड़ की जर्जर सड़क पर सांसद सख्त, कालिकरण के लिए विभाग को लिखा पत्र
बरवाडीह प्रखंड के केड़ गांव की जर्जर सड़क के कालिकरण को लेकर सांसद काली चरण सिंह ने पहल की है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को पत्र लिखकर सड़क के शीघ्र कालीकरण की मांग की। गांव के लोगों ने सड़क की खराब स्थिति की शिकायत की थी, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही थी।

छिपादोहर, प्रतिनिधि। बरवाडीह प्रखंड के केड़ गांव की जर्जर सड़क के कालिकरण को लेकर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद काली चरण सिंह ने पहल की है। ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सांसद ने ग्रामीण विकास विभाग को पत्र लिखकर सड़क का शीघ्र कालीकरण कराने को कहा है। सांसद ने 11 मार्च 2026 को भेजे अपने पत्र में कहा है कि केड़ गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय मेन रोड से लुकुमखाड़, तीन शिवनी होते हुए कमलेश यादव के घर तक बनी ग्रेड-1 सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया गया कि ग्राम केड़ के प्रवेश्वर यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने सांसद को आवेदन देकर सड़क के कालिकरण की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव से अनुरोध किया है कि ग्रामीण कार्य विभाग, लातेहार के माध्यम से उक्त सड़क का जल्द कालीकरण कराया जाए। इधर, छिपादोहर के सांसद प्रतिनिधि भीमानंद गिरि ने बताया कि यह सड़क काफी समय से खराब है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि सांसद को जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल विभाग को पत्र लिखकर सड़क के कालिकरण की पहल की है और जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई होने की उम्मीद है। सांसद ने अपने पत्र की प्रति ग्रामीण कार्य विभाग, लातेहार के कार्यपालक अभियंता को भी भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, ताकि ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


