सड़क दुर्घटना में मां पुत्र घायल
बालूमाथ के मकईयाटांड़ गांव में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें मां रूनिया देवी और पुत्र मुकेश साव गंभीर रूप से घायल हो गए। वे इलाज के बाद लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया।

बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मकईयाटांड़ गांव के पास गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें मां और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालूमाथ निवासी मुकेश साव अपनी मां रूनिया देवी व पत्नी जगदीश साव को लेकर चंदवा इलाज कराने गए थे। वापस लौटने के दौरान मकईयाटांड़ के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। दुर्घटना में दोनों को सिर, पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक अलिशा टोप्पो ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया।
चिकित्सक के अनुसार मां-पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




