नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी मिल्‍यानी कुजूर के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

Feb 15, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

लातेहार में राजद समर्थित नगर अध्‍यक्ष पद की प्रत्याशी मिल्‍यानी कुजूर का चुनावी कार्यालय खोला गया। मिल्‍यानी ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लातेहार को विकास की नई दिशा देना है। उन्होंने जरूरतमंदों को आवास, महिलाओं की सुरक्षा और फुटपाथ दुकानदारों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का वादा किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी मिल्‍यानी कुजूर के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लातेहार,प्रतिनिधि। राजद समर्थित नगर अध्‍यक्ष पद की प्रत्याशी मिल्‍यानी कुजूर का चुनावी कार्यालय शनिवार को बाजारटांड़ चेकनाका के समीप खोला गया। कार्यालय उद्घाटन के उपरांत मिल्‍यानी कुजूर ने उनका लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लातेहार को विकास की नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा. महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दिया जाएगा। उन्होंने होल्डिंग टैक्स की दरों में कमी लाने का वादा करते हुए कहा कि आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा। फुटपाथ दुकानदारों के लिए आधुनिक कॉम्प्लेक्स बनाकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि छोटे व्यवसायियों को स्थायी पहचान और सुविधा मिल सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मौके पर राजद प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव व रंजीत यादव के अलावा जिला उपाध्‍यक्ष भोला सिंह, सूरज यादव, बबलू गिरी, अजीत श्रीवास्तव, निजाम अंसारी, संतोष यादव, बली यादव, दामोदर यादव, दीपक यादव, प्रीत लाल यादव, सूरज कुमार यादव, जगनरायण गिरी, अजीत श्रीवास्तव, चेतन यादव, विनोद राम, बलराम यादव, विष्णु देव कुमार, चिंटू कुमार, उपेंद्र राम, , सोहेल अंसारी, जुबेर अंसारी, अलीम अंसारी, अंशु गुप्ता, टिंकू यादव, रब्बानी हुसैन, प्रदीप यादव, गुड्डू यादव, सीमा देवी, हसमत अंसारी, साजिद अंसारी, वाजिद अंसारी आसिफ खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो- 21- राजद समर्थित नगर अध्‍यक्ष पद की प्रत्याशी मिल्‍यानी कुजूर का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते लोग

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।