Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsMidday Meal Crisis in Latehar Schools Children Deprived of Nutritious Food
 बच्चों की थाली से हरी सब्जी गायब, शिक्षकों पर बढ़ा बोझ

बच्चों की थाली से हरी सब्जी गायब, शिक्षकों पर बढ़ा बोझ

संक्षेप:

लातेहार जिले के विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की स्थिति गंभीर है। बच्चों की थाली से हरी सब्जी गायब हो गई है। शिक्षकों का कहना है कि वित्तीय वर्ष में केवल 46 दिनों का पैसा मिला है। आवश्यक सामग्री की खरीद में कठिनाई हो रही है और कई स्कूलों में शिक्षक और समिति के सदस्य मिलकर हरी सब्जी उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं।

Dec 04, 2025 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार, संवाददाता। लातेहार जिले के विद्यालयों में मिलने वाला मध्यान्ह भोजन इन दिनों गहरी वित्तीय तंगी से जूझ रहा है। स्थिति ऐसी बन गई है कि बच्चों की थाली से हरी सब्जी लगभग गायब हो गई है। शिक्षकों और ग्राम शिक्षा समितियों के प्रयासों के बावजूद बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में भारी कठिनाई आ रही है। जिले के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में मध्यान्ह भोजन मद से अब तक मात्र 46 दिनों का पैसा प्राप्त हुआ है। इसके बाद से भुगतान पूरी तरह बंद है। ऐसे में नियमित रूप से सब्जी, तेल, मसाला और अन्य आवश्यक सामग्री की खरीद संभव नहीं हो पा रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिक्षकों के अनुसार, चावल तो गोदाम से मिल जाता है, लेकिन भोजन को संतुलित बनाने के लिए आवश्यक अन्य सामान खरीदने के लिए उन्हें निजी स्तर पर प्रयास करने पड़ रहे हैं। कई विद्यालयों में शिक्षक और ग्राम शिक्षा समिति के सदस्य आपसी सहयोग से सप्ताह में एक-दो बार हरी सब्जी उपलब्ध करा पा रहे हैं। वहीं कई स्थानों पर साहूकारों के यहां से उधार में तेल, हल्दी, मसाला लिया जा रहा है, ताकि बच्चों का भोजन किसी तरह जारी रखा जा सके। लगातार बढ़ते बकाया पर दुकानदार भी अब सामान देने से हिचकने लगे हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।