गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता व समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित : उपायुक्त
समाहरणालय सभागार में मंगलवार को संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी गैस एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य गैस वितरण

लातेहार। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी गैस एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी, सुचारू व प्रभावी बनाना था।बैठक में उपायुक्त ने सभी गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों से कहा कि वे उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति करें। साथ ही वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान गैस सिलेंडर वितरण, लंबित आपूर्ति व होम डिलीवरी व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने सभी एजेंसी प्रतिनिधियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों व दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


