Latehar News: एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक
Latehar News: सं एसआईआर को लेकर गुरुवार को एसडीएम सुलेमान मुंडरी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष व उपाध्यक्षों के साथ बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची क

Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। एसआईआर को लेकर गुरुवार को एसडीएम सुलेमान मुंडरी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष व उपाध्यक्षों के साथ बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एसआईआर की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा मृत, स्थानांतरित और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने में राजनीतिक दलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। बैठक में एसआईआर से संबंधित प्रेस नोटिस की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि नोटिस से जुड़े दस्तावेज बीएलओ घर-घर जाकर प्राप्त करेंगे।
जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था भी होगी। नोटिस वाले मामलों में संबंधित मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क बनाया जाएगा, जहां बीएलओ दस्तावेज जमा कराएंगे। प्रपत्र 9, 10, 11, 11(क) व 11(ख) की साप्ताहिक जानकारी दलों को दी जाएगी। एसडीओ ने नए व छूटे योग्य नागरिकों का नाम जुड़वाने में सहयोग करने की अपील की। मौके पर अमित कुमार जायसवाल, प्रशांत सिंह, संजय तिग्गा, परवेज आलम समेत अन्य मौजूद थे।

