स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत स्मृति महोत्सव को लेकर बैठक
रंका टाना भगत की अध्यक्षता में चंदवा में नौ स्वतंत्रता सेनानियों की बैठक हुई। बैठक में आगामी 30 मार्च को आयोजित होने वाले स्मृति जतरा महोत्सव की योजना बनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मंत्री को आमंत्रित करने का प्रस्ताव रखा गया और महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित करने का निर्णय लिया गया।

चंदवा, प्रतिनिधि। नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत स्मृति महोत्सव मनाने हेतु रविवार को रंका टाना भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आगामी 30 मार्च को लगने वाले स्मृति जतरा महोत्सव के लिए चर्चा हुई। बैठक में महोत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के किसी मंत्री को बुलाने का प्रस्ताव रखा गया। स्मृति महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित कराने के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल तथा संबंधित विभाग से संपर्क करने तथा स्मृति स्थल को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में भोला टाना भगत, मुखदेव गोप, दिलीप ठाकुर, तेतरु टाना भगत, लक्ष्मण उरांव समेत कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


