ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लातेहारमहुआडांड़ में छठवर्तियों के लिए लागत मूल्य पर होगा सामग्री वितरित

महुआडांड़ में छठवर्तियों के लिए लागत मूल्य पर होगा सामग्री वितरित

स्थानीय दुर्गा बाडी परिसर मे महापर्व छठ पूजा को लेकर महुआडांड़ हिन्दू महासभा की ओर से 14 नवम्बर से छठ व्रतियों के लिए लागत मूल्य पर व गरीब तबके के...

महुआडांड़ में छठवर्तियों के लिए लागत मूल्य पर होगा सामग्री वितरित
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लातेहारMon, 13 Nov 2023 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

महुआडांड़, प्रतिनिधि।
स्थानीय दुर्गा बाडी परिसर मे महापर्व छठ पूजा को लेकर महुआडांड़ हिन्दू महासभा की ओर से 14 नवम्बर से छठ व्रतियों के लिए लागत मूल्य पर व गरीब तबके के लोगो के लिए फ्री मे छठ पूजा की सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि यदि कोई छठव्रती की आर्थिक स्थिति ठीक नही है, या कोई निःशुल्क मे सामग्री प्राप्त करना चाहते है तो उन्हे भी हिन्दू महासभा सामग्री उपलब्ध करा रही है।

साथ ही जायसवाल समाज की ओर से दुर्गा बाड़ी परिसर में गेहूं, तेली समाज की ओर से गुड़, भोला सोनी एवं राजेश सोनी की ओर से चावल तथा सत्येन्द्र प्रसाद व उषा देवी की ओर से सूप का वितरण भी निःशुल्क किया जाएगा। हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सभी छठव्रती से आग्रह किया है कि वे स्थानीय दुर्गा बाडी परिसर से सामग्री प्राप्त कर सकते है। छठ व्रतियों के लिए धोती साडी कपड़ा भी उपलब्ध कराया गया है। वहीं खीर-भोजनी के दिन छठव्रतियों के लिए लागत मूल्य पर दुध की भी व्यवस्था की गई है। वहीं उपप्रमुख सरिता जायसवाल की ओर से उनके आवास पर छठ के लिए निःशुल्क आम की सुखी लकड़ी का वितरण किया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े