
गेहूं पिसवाने को लेकर चक्की की दुकानों में उमड़ी भीड़
छठ पूजा के प्रसाद ठेकुआ और कसार बनाने के लिए रविवार को बेतला में आटा चक्की की दुकानों पर भीड़ देखी गई। कुछ महिलाएं पारंपरिक तरीके से गेहूं की पिसाई कर रही थीं, जबकि अधिकांश लोग नजदीकी आटा चक्की में...
बेतला, प्रतिनिधि। खरना संपन्न करने के बाद छठ का प्रसाद ठेकुआ, कसार आदि बनाने को लेकर रविवार को गेहूं पिसवाने के लिए आटा चक्की की दुकानों पर लोगों की अधिक भीड़ देखी गई। हालांकि कुछ महिलाएं घरों में ही परंपरागत तरीके से जांता में खुद से गेहूं की पिसाई करतीं दिखीं। पर इसके बावजूद अधिकांश लोग अपने नजदीकी आटा चक्की (मीलों) में गेहूं की पिसाई करते दिखे।इसबारे में कुटमू के आटा चक्की संचालक विजय कुमार सिंह ने चक्की को अच्छी तरह से धोकर पूरी श्रद्धा और पवित्रता से बारी-बारी से गेहूं का पिसाई पूरी तरह मुफ्त में किए जाने की बात बताई।नतीजतन

गेहूं पिसवाने के लिए मीलों में लोगों का तांता लगा रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


