
धनकटनी मजदूरों का पलायन जारी, मजदूर दलाल सक्रिय
। इन दिनों क्षेत्र से बड़े पैमाने पर धनकटनी मजदूरों का पलायन जारी है। मजदूरों को सुरक्षित वाहनों में नीचे-ऊपर ठसाठस सवार हो पलायन करते देख आसपास के ल
बेतला प्रतिनिधि । इन दिनों क्षेत्र से बड़े पैमाने पर धनकटनी मजदूरों का पलायन जारी है। मजदूरों को सुरक्षित वाहनों में नीचे-ऊपर ठसाठस सवार होकर पलायन करते देख आसपास के लोग काफी हैरान हैं। वहीं शनिवार को धनकटनी के लिए सुरक्षित वाहन से बिहार-उतर प्रदेश आदि जगहों में अधिक संख्या में मजदूरों को जाते देख अखरा के वार्ड सदस्य राजेंद्र परहिया और डोरामी के रामलाल तुरी समेत कई लोगों ने हैरानी जताई। लोगों ने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होता तो पेट पालने के लिए मजदूरों को दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ता।सभी ने इसपर अंकुश लगाने के लिए सरकारी स्तर से ठोस कदम उठाने की जरूरत बताई।
मालूम हो कि बीते वर्ष धनकटनी के लिए बिहार के औरंगाबाद गए बेतला के दो दर्जन से अधिक मजदूर वहां के दबंग किसान के चंगुल से किसी तरह अपनी जान बचाकर बहुत मुश्किल से किसी तरह घर लौटे थे। बाद में उन मजदूरों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लातेहार और पलामू के जिला प्रशासन ने सक्रिय पहल कर उनके बकाए मजदूरी का भुगतान कराया था। बहरहाल क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में पलायन कर रहे मजदूर इस बात के परिचायक हैं कि मजदूरों के पलायन पर रोक लगाने का सरकारी दावा पूरी तरह से खोखला साबित है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




