बीडीओ से विभिन्न मदों से क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी मांगी
Feb 28, 2026 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
बारियातू के बालुभांग पंचायत निवासी मनीष कुमार सिंह ने बीडीओ से सूचना अधिकार अधिनियम के तहत विभिन्न योजनाओं की जानकारी मांगी है। उन्होंने मनरेगा और 15वीं वित्त की जानकारी 2015 से 2026 तक के लिए मांगी है और इसे स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा है।

बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बालुभांग पंचायत निवासी मनीष कुमार सिंह पिता स्व़ धर्मेंद्र सिंह ने बीडीओ से सूचना अधिकार अधिनियम के तहत बालुभांग पंचायत में विभिन्न मदों से क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी मांगी है। मनीष ने बताया कि बालुभांग पंचायत में मनरेगा,15 वीं वित्त तथा इन कार्यो के बदले वेंडर द्वारा भुगतान की ग्राम वार जानकारी वितीय वर्ष 2015 से जनवरी 2026 तक कि मांगी गई है। सूचना जन अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मैंने पोस्टल ऑर्डर के साथ स्पीड पोस्ट किया हूं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



