जिला स्तरीय स्वर्णकार संघ की बैठक सह होली मिलन समारोह संपन्न सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन ,अध्यक्ष बने उमेश
लातेहार में माको डाक बंगला परिसर में स्वर्णकार संघ की बैठक और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में उमेश सोनी को अध्यक्ष, आशीष सोनी को महामंत्री और गुप्तेश्वर सोनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा जौहरी भी उपस्थित रहे।

लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के माको रोड़ पर अवस्थित माको डाक बंगला परिसर में जिला स्तरीय स्वर्णकार संघ की एक बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत होली के पावन अवसर पर उपस्थित सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ हुई। इस अवसर पर सभी को रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। संघ के अध्यक्ष पद के लिए उमेश सोनी का चयन किया गया। वहीं महामंत्री के रूप में आशीष सोनी एवं कोषाध्यक्ष पद पर गुप्तेश्वर सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदधारियों को उपस्थित सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा जौहरी उपस्थित रहे। उनके साथ चुनाव प्रभारी अयोध्या प्रसाद वर्मा एवं चुनाव पर्यवेक्षक अखिलेश सोनी भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य सलाहकार के रूप में गोपाल सोनी, शशि सोनी, जगन्नाथ सोनी, मनोज सोनी, ददन सोनी एवं नारायण सोनी को मनोनीत किया गया। मौके पर उमाशंकर सोनी, प्रेम सोनी, नरेश सोनी, मनोज वर्मा, आलोक सोनी, विक्रम सोनी, बलराम सोनी, राजेश सोनी, सुमित सोनी, बबलू सोनी सहित सैकड़ों स्वर्णकार समाज के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



