मकर संक्रांति पर केचकी संगम में वार्षिक दो दिनी मेले का आयोजन
इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर केचकी संगम में राजा मेदिनीराय स्मृति दो दिनी वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेला समिति के ब्रजेश सिंह ने उद्घाटन किया। मेले में लोगों ने आनंद लिया, हालांकि रेलवे फाटक के पास रोड जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहकर सेवा की।

बेतला प्रतिनिधि। पूर्व की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर केचकी संगम में राजा मेदिनीराय स्मृति दो दिनी वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। उद्धघाटन मेला समिति के ब्रजेश सिंह ने किया। मौके पर सिंह ने कहा कि मेले के आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ती है और व्यस्त जीवन में स्वजनों से मिलने का मौका मिलता है।वहीं हरेक वर्ष की भांति इसवर्ष भी सड़क और रेल मार्ग से सैकड़ों की संख्या में विभिन्न जगहों से केचकी संगम पहुंचे लोगों ने मेले का आनंद लिया और मौज-मस्ती की।बाद में देर शाम सभी लौट गए। हालांकि इस दौरान उन्हें केचकी रेलवे फाटक सं-15 सी के पास रोड जाम होने के कारण रेल लाईन पार करने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
इधर लोगों की सेवा और सुरक्षा में बरवाडीह पुलिस जरूरी के जगहों में सुबह से ही मुस्तैद दिखी। वहीं बरवाडीह के सीओ लवकेश सिंह और थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ गश्त करते दिखे। मेला को सफल बनाने में वनरक्षी दीपक मिश्रा,समिति के सुरेश सिंह, हरेराम सिंह,बालकृष्ण सिंह आदि ने भरपूर सहयोग किया।नतीजतन मकर संक्रांति पर पूरे क्षेत्र में चहल-पहल का माहौल देखा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


