ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लातेहारमजदूरों एवं विस्थापितों के हित की रक्षा करना इंटक का मुख्य उद्देश्य: विवेकानंद त्रिपाठी

मजदूरों एवं विस्थापितों के हित की रक्षा करना इंटक का मुख्य उद्देश्य: विवेकानंद त्रिपाठी

सीसीएल मजदूरों एवं यहां पर विस्थापित हुए ग्रामीणों के हक के लिए लड़ाई लड़ने को इंटक हमेशा तैयार है । उक्त बातें राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, इंटक के...

मजदूरों एवं विस्थापितों के हित की रक्षा करना इंटक का मुख्य उद्देश्य: विवेकानंद त्रिपाठी
हिन्दुस्तान टीम,लातेहारSat, 27 Feb 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

लातेहार संवाददाता।

सीसीएल मजदूरों एवं यहां पर विस्थापित हुए ग्रामीणों के हक के लिए लड़ाई लड़ने को इंटक हमेशा तैयार है। उक्त बातें राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, इंटक के प्रदेश सचिव सह तेतरियाखाड़ कोल माइंस क्षेत्र के इंटक संगठन प्रभारी विवेकानंद त्रिपाठी ने कही । वे तेतरिया खाड़ कोलवरी के विस्थापितों से मिलने के दौरान प्रेस को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान विस्थापित गांव तेतरिया टोला, बेलवाडीह, तेतरियाखाड़ पिण्डारकोम के विस्थापित अर्जुन राम ,उमेश कुमार राम,दिलेश्वर राम,राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश अनुशासन समिति प्रभारी अमित तिवारी, प्रमंडलीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी,पलामू जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, विष्णु तिवारी, आलमगीर खान,उदय तिवारी,राणा प्रताप सिंह,मुकेश दुबे बालूमाथ,इजहार खान हेरहंज के समाजसेवी प्रवीण तिवारी भी उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि विस्थापितों के साथ हमारी वार्ता हुई है और उनकी आवाज सीसीएल प्रबंधन के समक्ष पुरजोर ढंग से उठाने का उन्होंने आश्वासन दिया है । उनके हित के लिए जो भी बन पड़ेगा करेंगे ।यदि आंदोलन की भी आवश्यकता पड़ी तो इंटक उससे पीछे नहीं हटेगा। जल्दी इसके लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी ताकि खान मजदूरों और विस्थापितों को उनका हक दिलाया जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें