तीन महीने से हड़ताल पर हैं रोजगार सेवक, कार्य प्रभावित
बरवाडीह मनरेगा के सभी 14 रोजगार सेवक अपनी मांगों को लेकर करीब तीन महीने से हड़ताल पर डटे हुए हैं,लेकिन अब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से कोई विचार

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह मनरेगा के सभी 14 रोजगार सेवक अपनी मांगों को लेकर करीब तीन महीने से हड़ताल पर हैं, लेकिन अबतक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से कोई विचार नहीं किया जा सका है। वहीं मनरेगा योजनाओं का काम प्रभावित हो गया है। बता दें कि रोजगार सेवक नौ मार्च से सांकेतिक हड़ताल पर थे। इसके बाद जब मांगें पूरी नहीं हुई, तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इधर, मनरेगा के बीपीओ दिलशाद आलम ने रोजगार सेवकों की हड़ताल पर रहने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजनाओं का कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
योजनाओं का क्रियान्वन कराने में काफी दिक्कत हो रही है। हड़ताल पर गए रोजगार सेवकों को सरकार ने काम पर वापस नहीं लौटने पर हटाने की चेतावनी दी। मनरेगा कर्मी सूत्रों के अनुसार उन रोजगार सेवकों को फौरन हड़ताल समाप्त करने और काम पर लौटने का निर्देश सरकार द्वारा दिया गया है। इसके बावजूद रोजगार सेवकों की मांगों को लेकर हड़ताल जारी है।


