Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act MGNREGA Workers in Barwadih Facing Unemployment Due to Technical Issues उक्कामांड में सैकड़ो मजदूरों को नहीं मिल रहा काम, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsMahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act MGNREGA Workers in Barwadih Facing Unemployment Due to Technical Issues

उक्कामांड में सैकड़ो मजदूरों को नहीं मिल रहा काम

बरवाडीह के उक्कामांड पंचायत में सैकड़ों मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है। पंचायत में 950 मजदूर हैं, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण रोजगार की स्थिति स्पष्ट नहीं है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारTue, 24 Dec 2024 02:05 AM
share Share
Follow Us on
उक्कामांड में सैकड़ो मजदूरों को नहीं मिल रहा काम

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के उक्कामांड पंचायत में सैकड़ो मनरेगा मजदूरों को अभी काम नही मिल पा रहा है। इससे उन गरीब मजदूरों को काफी परेशानी हो रही है। अभी कितने मजदूर योजनाओं में काम कर रहे हैं,इसकी भी विभागीय स्तर पर सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। उक्त पंचायत में मनरेगा के 950 मजदूर हैं। रोजगार सेवक विनय सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि पंचायत सचिव के तबादला होने से मनरेगा योजनाओं पर प्रभाव पड़ रहा है। उतनी योजनाएं नही चल रही है। तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह पता नही चल पा रहा है,कि कितने मजदूर अभी पंचायत में काम कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।