घटिया पीसीसी सड़क निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Feb 28, 2026 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

बरवाडीह के उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल और फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष बिरेन्द्र ठाकुर ने घटिया पीसीसी सड़क निर्माण के खिलाफ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। जांच के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी ऐसा ही होगा।

घटिया पीसीसी सड़क निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल और फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष बिरेन्द्र ठाकुर ने बाजार में घटिया पीसीसी सड़क निर्माण होने के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग अधिकारियो से की है। अब तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही होने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई है। उपप्रमुख और अध्यक्ष ने बताया कि कि लघु सिंचाई विभाग से टेंडर से बाजार में खुलेआम घटिया पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। जबकि विभाग के जेई भी सड़क निर्माण के दौरान मौजूद थे। ग्रामीणों की शिकायत पर घटिया सड़क निर्माण की अधिकारियों के द्वारा जांच भी की गई।जांच के दौरान कई लोगो ने पीसीसी सड़क निर्माण ठीक ढंग से नही कराने की शिकायत भी जांच अधिकारी से की थी, लेकिन मामले में क्या कार्रवाई हुई, अब तक इस बारे में स्पष्ट नही हो सका है।

उन्होने कहा कि लोग यह जानना चाह रहे हैं कि घटिया सड़क निर्माण के खिलाफ आखिर क्या कार्रवाई हुई। जब बाजार में सड़क निर्माण की गुणवत्ता का यह हाल है तो सुदूरवर्ती क्षेत्रों में योजना के निर्माण में कितना गुणवत्ता का ख्याल रखा जाता होगा, यह समझा जा सकता है। कार्रवाई नही होने से कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।