कुष्ठ रोगी खोज अभियान का शुभारंभ कल

Nov 08, 2025 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

चंदवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लेप्रोसी (कुष्ठ) रोगी खोज अभियान का शुभारंभ 10 नवंबर को होगा। यह अभियान 10 से 26 नवंबर तक चलेगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर संभावित मरीजों की पहचान करेगी। डॉ नीलिमा ने बताया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है।

कुष्ठ रोगी खोज अभियान का शुभारंभ कल

चंदवा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, चंदवा में लेप्रोसी (कुष्ठ) रोगी खोज अभियान एलसीडीसी 2025-26 (प्रथम चक्र) कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार 10 नवंबर को किया जाएगा। विभागीय आदेशानुसार यह विशेष अभियान 10 से 26 नवंबर तक संचालित होगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव और घर-घर जाकर कुष्ठ रोग से ग्रसित संभावित मरीजों की पहचान करेगी और उन्हें उपचार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीलिमा ने कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है और समय पर पहचान होने पर मरीज सामान्य जीवन जी सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।