डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अधिवक्ताओं ने याद किए उनके योगदान

Dec 03, 2025 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

लातेहार में अधिवक्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती बड़े श्रद्धा के साथ मनाई। कार्यक्रम में उनके जीवन के संघर्षों पर प्रकाश डाला गया। वरीय अधिवक्ता ने कहा कि डॉ. प्रसाद ने देश की सेवा को प्राथमिकता दी। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन विवेक गुप्ता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मनोज मिश्रा ने दिया।

डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अधिवक्ताओं ने याद किए उनके योगदान

लातेहार, संवाददाता। अधिवक्ताओं ने बुधवार को अधिवक्ता भवन प्रांगण में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. डॉ. प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने से हुई। मौके पर वरीय अधिवक्ता राजमणि प्रसाद ने उनके जीवन और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गरीबी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद देश की सेवा को सर्वोपरि रखा। उनके सिद्धांत और मूल्य आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। अधिवक्ता अनिल ठाकुर ने कहा कि डॉ. प्रसाद ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि देश के महापुरुषों की जयंती पर उन्हें स्मरण करना हर नागरिक का दायित्व है। महिला अधिवक्ता ऋतु रानी ने कहा कि डॉ. प्रसाद ने संघर्षपूर्ण जीवन जीते हुए देश के प्रथम राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया। उनकी सादगी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी प्रेरणादायक है। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता विवेक गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता मनोज मिश्रा ने दिया। मौके पर मिथलेश सिन्हा, संतोष रंजन, रजनीश भूषण, सविता साहू, रश्मि कुमारी, प्रज्ञा सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।