गारू में कुपोषित मां व बच्चों के लिए उपचार केंद्र शुरू

Dec 03, 2025 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

गौर से, प्रखंड क्षेत्र के रेफरल अस्पताल गारू में कुपोषण से प्रभावित मां और बच्चों के लिए एक नया कुपोषण उपचार केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र का उद्घाटन सीओ दिनेश कुमार मिश्रा और चिकित्सा पदाधिकारी ने किया। केंद्र का उद्देश्य कुपोषित बच्चों और माताओं को पोषणयुक्त भोजन और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

गारू में कुपोषित मां व बच्चों के लिए उपचार केंद्र शुरू

गारू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रेफरल अस्पताल गारू में कुपोषण से जूझ रहे मां एवं बच्चों के लिए कुपोषण उपचार केंद्र की शुरुआत की गई है। हाल ही में विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के बाद केंद्र का संचालन प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सीओ दिनेश कुमार मिश्रा और चिकित्सा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। केंद्र का उद्देश्य गारू प्रखंड के सुदूर व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कुपोषित बच्चों और माताओं को विशेष देखभाल प्रदान करना है। यहां आने वाले लाभुकों को पोषणयुक्त भोजन, फल, फ्रूट, दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

रहने के लिए केंद्र में साफ-सुथरा कमरा, बेड, मच्छरदानी और अन्य आवश्यक सामग्री विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा लाभुकों को प्रतिदिन 130 रु की राशि भी दी जाएगी। महिलाओं को किचन संबंधी उपयोगी सामग्री भी उपहार स्वरूप प्रदान की जा रही है। विभाग की टीम सुदूर गांवों से कुपोषित बच्चों और माताओं को चिह्नित कर उन्हें केंद्र तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार कई लाभुकों को यहां भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। केंद्र में चिकित्सा कर्मी नियमित निगरानी कर रहे हैं और बच्चों तथा माताओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रखंड में ऐसा केंद्र खुलने से कुपोषण से जूझ रहे परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। विभाग ने उम्मीद जताई है कि सुव्यवस्थित देखभाल और पोषण उपलब्ध कराने से आने वाले महीनों में कुपोषण दर में उल्लेखनीय कमी आएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।