Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsLathehar Residents Demand Independent Postal Division from Chatra MP
सांसद से लातेहार को स्वतंत्र डाक मंडल बनाने की मांग

सांसद से लातेहार को स्वतंत्र डाक मंडल बनाने की मांग

संक्षेप:

लातेहार जिला वासियों ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह को आवेदन देकर लातेहार को स्वतंत्र डाक मंडल बनाने की मांग की है। सांसद द्वारा चतरा में नए डाक मंडल की प्रक्रिया के तहत लातेहार को शामिल करने का प्रस्ताव...

Oct 09, 2025 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार प्रतिनिधि । लातेहार जिला वासियों ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह को संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन देकर लातेहार को स्वतंत्र डाक बनाने की मांग की है। दिए आवेदन में विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी का हवाला देते ग्रामीणों ने कहा है कि सांसद महोदय द्वारा चतरा को नवीन डाक मंडल बनाने की प्रक्रिया चल रही है। उसमें लातेहार जिले को भी शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। यदि ऐसा होता है तो यह लातेहार जिला वासियों के लिए सबसे बड़ा दुःखदायी और कष्टप्रद साबित होगा। क्योंकि लातेहार जिला फिलहाल मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर स्थित पलामू डाक मंडल के अधीन है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं चतरा में शामिल होने से इसकी दूरी 100 किमी हो जाएगी। आवेदन में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि सूबे का लातेहार जिला आदिवासी बहुल,अति पिछड़ा और भौगोलिक दृष्टि से अन्य जिलों की तुलना में सबसे अलग है। गौरतलब है कि छात्रवृत्ति,सुकन्या,बचत खाता, मनीआर्डर,मनरेगा मजदूरी,डाक बीमा,पेंशन सरीखे अन्य सरकारी महत्वाकांक्षी योजनाएं डाक के माध्यम से ही सुलभ हैं। ऐसी दशा में लातेहार को चतरा डाक मंडल में शामिल किए जाने का प्रस्ताव किसी दृष्टि से तर्कसंगत या न्यायसंगत नहीं है। क्योंकि इससे न सिर्फ जिला मुख्यालय के लोगों को,बल्कि जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में बसे बरवाडीह,छिपादोहर,गारू,बारेसांढ़,महुआडांड़ के नागरिकों को भारी परेशानी होगी और उन्हें डाक सेवा का लाभ लेने से वंचित होना पड़ेगा। वहीं लातेहार को एक स्वतंत्र डाक मंडल के रूप में स्थापित किए जाने से न सिर्फ जिले वासियों को सहूलियत होगी, बल्कि सरकार का सबका साथ,सबका विकास का सपना भी साकार हो सकेगा।