प्रशासनिक प्रयास के बाद भी रसोई गैस की समस्या बरकरार

Apr 05, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

लातेहार में रसोई गैस की समस्या अब भी बनी हुई है, जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने स्थिति सुधारने के लिए कदम उठाए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सुधार नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं को गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण वैकल्पिक ईंधन की व्यवस्था करनी पड़ रही है।

प्रशासनिक प्रयास के बाद भी रसोई गैस की समस्या बरकरार

लातेहार, प्रतिनिधि। प्रशासनिक कोशिशों के बावजूद मुख्य शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस की समस्या अबतक बरकरार है। इससे आमजनों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस- आपूर्ति में लगातार हो रही देरी और अनियमित वितरण से लोगों का दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित है। हलांकि प्रशासन द्वारा स्थिति को सामान्य करने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं।इनमें अतिरिक्त आपूर्ति,वितरण प्रणाली को सुचारू बनाने के निर्देश आदि शामिल हैं। पर बावजूद इसके जमीनी स्तर पर कोई अपेक्षित सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।वहीं कुछ उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रहा है जिससे वे ईंधन की वैकल्पिक व्यवस्था करने को मजबूर हैं।इधर

जिले के इंडेन गैस एजेंसी संचालक हेसामूल अंसारी,एचपी गैस एजेंसी के संतोष सिंह समेत कई लोगों ने कहा कि गैस की मांग में अचानक हुई वृद्धि और आपूर्ति में कमी के कारण ऐसी नौबत आई है।सभी ने गैस की आपूर्ति होते ही लोगों को इस गंभीर समस्या से निजात मिलने की संभावना जताई।बहरहाल जिले में रसोई गैस की समस्या जस की तस बनी हुई है और आमजन इससे बुरी तरह प्रभावित हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।