15वें वित्त आयोग से दो विकास योजनाओं का उद्घाटन
। नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र में 15वें वित्त आयोग योजना मद से दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं उपाध्यक्ष संतोष

लातेहार,प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र में 15वें वित्त आयोग योजना मद से दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह व उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नारियल फोड़कर व पूजा-अर्चना कर किया गया। शहर के वार्ड संख्या दो में बिंदु राम के घर से तिहारा मोड़ करकट सिमाना तक बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा वार्ड छह के ग्राम डुरुवा में 15वें वित्त आयोग योजना मद से बननेवाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस भवन के निर्माण से नगर पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह व उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने कहा कि छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी। आरोग्य मंदिर भवन बनने के बाद लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, नगर प्रबंधक जया लक्ष्मी भगत, राजकुमार वर्मा, वार्ड पार्षद सुगंधी देवी, मनोज गुप्ता, इंद्रदेव उरांव, मुंद्रिका पासवान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


