वार्ड पार्षद के अभ्यर्थियों, प्रस्तावकों व समर्थकों के साथ बैठक आयोजित

Feb 07, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार में नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के मद्देनजर डीआरडीए सभागार में बैठक हुई। प्रेक्षक योगेंद्र प्रसाद और नीरज कुमार ने सभी वार्ड पार्षद के अभ्यर्थियों को आचार संहिता का पालन करने और निर्वाचन व्यय से संबंधित नियमों की जानकारी दी। सभी को निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की अपील की गई।

वार्ड पार्षद के अभ्यर्थियों, प्रस्तावकों व समर्थकों के साथ बैठक आयोजित

लातेहार, संवाददाता। नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के मद्देनजर शनिवार को डीआरडीए सभागार में सामान्य प्रेक्षक योगेंद्र प्रसाद एवं व्यय प्रेक्षक नीरज कुमार की अध्यक्षता में सभी वार्ड पार्षद के अभ्यर्थियों, प्रस्तावकों एवं समर्थकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के सफल एवं निष्पक्ष संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रेक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आचार संहिता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, निर्वाचन व्यय से संबंधित नियमों, व्यय लेखा संधारण एवं समय-समय पर व्यय विवरणी प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के बारे में भी आवश्यक जानकारी दी गई।

प्रेक्षकों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना सभी अभ्यर्थियों की जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी अभ्यर्थियों, प्रस्तावकों एवं समर्थकों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वच्छ चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई। मौके पर एसडीएम अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, संबंधित विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।