Latehar News: हत्या और साक्ष्य छुपाने के दोषी को आजीवन कारावास

हिन्दुस्तान, लातेहार
share

Latehar News: लातेहार की अदालत ने संतोष उरांव को हत्या और शव छुपाने के मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में आरोपी पर 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। उपेंद्र सिंह की हत्या को लेकर यह मामला दर्ज किया गया था।

Latehar News: हत्या और साक्ष्य छुपाने के दोषी को आजीवन कारावास

Latehar News: लातेहार,संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह की अदालत ने हत्या और शव छुपाने के मामले में आरोपी संतोष उरांव को दोषी करार देते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर कुल 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला सत्रवाद संख्या 146/24 की सुनवाई पूरी होने के बाद सुनाया गया।

मामले का विवरण

जिला अभियोजन पदाधिकारी समित प्रकाश ने बताया कि मामले को लेकर दिनेश सिंह ने लातेहार थाना कांड संख्या 24/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी संतोष उरांव महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। इसका उपेंद्र सिंह ने विरोध किया था। इसी विवाद को लेकर आरोपी ने उपेंद्र सिंह की हत्या कर दी। बताया गया कि 14 फरवरी 2024 को उपेंद्र सिंह घर से अचानक लापता हो गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। दो दिन बाद उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद मृतक के परिजन दिनेश सिंह ने लातेहार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी।

सुनवाई और सजा

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने संतोष उरांव को हत्या और साक्ष्य छुपाने का दोषी पाया। इसके बाद अदालत ने भादवि की धारा 302 के तहत आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, भादवि की धारा 201 के तहत शव छुपाने का दोष सिद्ध होने पर तीन वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई। दोनों धाराओं में सुनाई गई सजाएं अदालत के आदेश के अनुसार प्रभावी होंगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦संतोष उरांव को कितनी सजा दी गई है?−
संतोष उरांव को आजीवन सश्रम कारावास की सजा दी गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़लातेहारLatehar News: हत्या और साक्ष्य छुपाने के दोषी को आजीवन कारावास