नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं के वितरण पर स्थैतिक निगरानी दल रखेगा नजर: डीसी
लातेहार के डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने नगरपालिका चुनाव के दौरान स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं का वितरण रिश्वत माना जाएगा। इसके तहत उड़नदस्ता और स्थैतिक निगरानी दल बनाए गए हैं।

लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन के दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य से आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। मतदाता की संतुष्टि के लिए नकदी, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण रिश्वत की श्रेणी में आता है और यह एक दण्डनीय अपराध है। नगरपालिका (आम) निर्वाचन के दौरान नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं के वितरण पर नजर रखने के लिए लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दल बनाए गये हैं। लातेहार जिला के नागरिकों से यह अपील की जाती है कि उड़नदस्तों द्वारा जब्ती से बचने के लिए कोई भी व्यक्ति जो निर्वाचन के दौरान किसी निर्वाचन क्षेत्र में बहुत बड़ी मात्रा में नकदी ले जा रहा है, तो उस धन के स्त्रोत और उसके अंतिम प्रयोग को दर्शाने वाले निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने चाहिए।
इसके लिए पैन कार्ड तथा उसकी प्रति (यदि कोई हो तो),व्यापार रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र की प्रति (यदि कोई हो तो), नकदी की निकासी दर्शाती बैंक पास बुक/बैंक विवरणी की प्रति,नियमित नकदी लेन-देन वाले व्यापार के मामले में कैश बुक की प्रति, विवाह के निमंत्रण तथा अस्पताल में दाखिला आदि जैसे मामलों में नकदी के अंतिम प्रयोग के प्रमाण होना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



