शिविर में आए जमीन संबंधित कई मामले लंबित

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

बरवाडीह अंचल विभाग द्वारा पूर्व में शिविर में जमीन सम्बन्धित आये कई मामले लंबित रहने के बारे में सूचना मिली है। उन मामलों के निष्पादन में देरी की जा र

शिविर में आए जमीन संबंधित कई मामले लंबित

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह अंचल विभाग के द्वारा पूर्व में शिविर में जमीन सम्बन्धित आये कई मामले लंबित रहने के बारे में सूचना मिली है। उन मामलों के निष्पादन में देरी की जा रही है। बताया जाता है कि पूर्व में जो पंचायत में शिविर लगाए गए थे, उनमे जमीन सम्बन्धित कई मामले आये थे। उनमे कई का निष्पादन तो कर दिया गया है, लेकिन अभी भी कई मामले लंबित पड़े हुए हैं। सम्बन्धित जमीन मालिक मामले निष्पादन की आस लगाए हुए हैं। इधर सीओ लवकेश सिंह से निष्पादित और लंबित मामले के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनके द्वारा इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नही कराई जा सकी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।