लादू बाबू की 11वीं पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण , श्रद्धांजलि सभा आयोजित

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

चंदवा में प्रहलाद प्रसाद उर्फ लादू बाबू की 11वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों ने लादू बाबू के संघर्षमयी जीवन को याद किया। कार्यक्रम में गरीबों को छाता और धोती-साड़ी का वितरण भी किया गया।

लादू बाबू की 11वीं पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण , श्रद्धांजलि सभा आयोजित

चंदवा प्रतिनिधि। जनसंघर्ष और सामाजिक सरोकारों के प्रतीक रहे प्रहलाद प्रसाद उर्फ लादू बाबू की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को बुधबाजार चौक में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रमोद साहू ने की, जबकि संचालन आदर्श रविराज और अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतिमा अनावरण समारोह

कार्यक्रम का शुभारंभ लादू बाबू की प्रतिमा के अनावरण के साथ हुआ। प्रतिमा का अनावरण उनकी पत्नी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी, रामनाथ गुप्ता के कर कमलों द्वारा किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके संघर्षमय जीवन को याद किया।

सामाजिक योगदान

सभा को संबोधित करते हुए रामयश पाठक, महेंद्र साहू, हरिनंदन दुबे, निर्मल शर्मा, चंद्रदीप प्रसाद, मो अब्बदाल, डॉ नसीम हैदरी ने कहा कि लादू बाबू ने समाज के हर वर्ग और हर धर्म के लोगों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई को अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उनके विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। इस दौरान गरीबों के बीच छाता एवं धोती-साड़ी का वितरण भी किया गया।

उपस्थिति

मौके पर राजेश चंद्र पांडेय, नरेश प्रसाद, मुखिया संगीता लकड़ा, अजय चौधरी, अजय कुमार, अशोक सिंह जडेजा, रामकृष्ण मिश्रा, अनिल भगत, रमेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, सतीश प्रसाद, हरदेव साहू, दीपक कुमार, अरुण शर्मा, गोपाल जायसवाल, चंद्रभूषण केसरी, प्रमोद जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

फोटो- 13- चंदवा में लादू बाबू की प्रतिमा का अनावरण करते लोग

सामान्य प्रश्न

लादू बाबू की पुण्यतिथि कब मनाई गई?
लादू बाबू की 11वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।