उत्साह से मना कुटमू शिव मंदिर का 17 वां वार्षिकोत्सव
कुटमू शिव मंदिर की स्थापना का 17वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने महादेव शिव का जलाभिषेक किया और राजा मेदिनीराय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें भक्तों ने भक्ति गीत गाए। कई प्रमुख लोगों ने इस समारोह में भाग लिया।

बेतला, प्रतिनिधि । कुटमू शिव मंदिर स्थापना का 17 वां वार्षिकोत्सव रविवार को काफी उत्साह से मनाया गया। सबसे पहले श्रद्धालुओं ने पुजारी बिट्टू पाठक के मार्गदर्शन में महादेव शिव का जलाभिषेक और विधिवत पूजा-अर्चना की और राजा मेदिनीराय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं बाद में मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का मौजूद श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया।इस दौरान भक्तों के गाए एक से बढ़कर भक्ति गीतों की दर्शक-श्रोताओं ने मुक्त कंठ से सराहना की। इसमें ग्राम प्रधान मधेश्वरी सिंह,रामचरितर सिंह,पूर्व मुखिया संजय सिंह,दीपक प्रसाद,शंभू सिंह,संजीव कुमार,मनोज सिंह खरवार, लक्ष्मी प्रसाद,रुपेश,छोटू,सुधीर,मनीष,बिनोद,उमेश, चंदन,श्रवण आदि श्रद्धालुओं ने अहम भूमिका निभाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


